मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के सिरियापुर में मोहन बाबा कुट्टी के परिसर में कीर्तन भवन का शुभारंभ किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के सदगुरु अनंत बैकुंठ शरण जी महाराज,दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्र,विधायक विनय कुमार मिश्र,हीरा मिश्र सहित कई गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया.
लाखों की लागत से बने नवनिर्मित कीर्तन भवन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दो दिवसीय पूजापाठ शुरू हुआ.जिसको देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई.मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्र,आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्र,लोजपा के वरीय नेता हीरा मिश्र सहित अन्य ने अपने सौजन्य से लाखो की लागत से भव्य भवन की तैयारी पूरी किया है.
मोहन बाबा कुट्टी के परिसर में कीर्तन भवन का शुभारंभ किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के सदगुरु अनंत बैकुंठ शरण जी महाराज,दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्र,विधायक विनय कुमार मिश्र,हीरा मिश्र सहित कई गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया.लाखों की लागत से बने नवनिर्मित कीर्तन भवन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दो दिवसीय पूजापाठ शुरू हुआ.जिसको देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्र,आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्र,लोजपा के वरीय नेता हीरा मिश्र सहित अन्य ने अपने सौजन्य से लाखो की लागत से भव्य भवन की तैयारी पूरी किया है.जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी हर्ष है.
सिरियापुर मोहन बाबा मंदिर पर प्रतिदिन काफी दूर दराज से श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचते है एवं प्रतिदिन कीर्तन भजन होती है.इसलिए लाखो की लागत से भव्य रूप से भवन की निर्माण किया गया है.करीब साठ लाख की लागत से सिर्फ निर्माण कार्य हुआ है.
दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्र ने बताया कि इस धार्मिक स्थान के सौंदर्यीकरण के लिए पूरी प्रयास किया जा रहा है.विकास के लिए और भी कार्य करने की योजना बन रही है.मौके पर कई स्थानीय लोगो ने भाग लिया.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.