नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नवगछिया कार्यसमिति की बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय नवगछिया में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी किसान मोर्चा नवगछिया रणविजय रोशन चंद्रवंशी एवं जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद मंडल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा देवनारायण सिंह ने किया. बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों के उत्थान को लेकर जो योजना चला रही है उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. सरकार की योजनाओं का किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसको लेकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ किसानों को लाभ दिलाए जाने पर बल दिया गया. वहीं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को किसानों का एक समूह गठन करने पर भी बल दिया गया. जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि नवगछिया में जल्द ही किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा और किसानों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा विजय सिंह कुशवाहा, गया यादव, त्रिभुवन शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संपूर्णानंद पांडेय, रामेंद्र प्रसाद सिंह, गौरव सिंह, किसान मोर्चा मंत्री प्रभास शर्मा, राकेश ठाकुर उर्फ हिमांशु, जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा रवीश भारती, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार झा, जगदीश दास एवं कार्यकारी सदस्य लखन लाल ठाकुर, सुबोध सिंह ,वजीर अली आदि अनेक किसान उपस्थित थे.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.