शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
शुक्रवार के दिन कोरमा गांव के बघार में फसल पटवन के दौरान बिजली का करंट लगने से पैंतीस वर्षीय युवक प्रदीप महतो की मौत हो गई। मृतक गांव के श्रीकांत महतो का पुत्र बताया गया है। घटना की पुष्टि कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने भी की है। सूत्रों ने बताया कि फसल पटवन हेतु युवक बोरिंग पर बिजली का टोंका फंसा रहा था। तभी उसे करंट लगा। गम्भीर अवस्था में युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.