राजस्व वसूली को पंचायतवार लगेगा शिविर


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए लदनियां अंचल के सभी 15 पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित पत्र कार्यालय कर्मियों को जारी किया गया है। जानकारी देते हुए सीओ निशीथ नंदन ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने प्रभारी अंचल निरीक्षक, सभी राजस्व कर्मचारी व कम्प्यूटर डाटा ऑपरेटर को पंचायतवार लगने वाले शिविर की जानकारी दी है। पंचायतवार प्रकाशित रोस्टर का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

       जारी किये गये पत्र के अनुसार शिविर का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक होना है। 2 से 3 मार्च को महथा पंचायत की राजस्व वसूली अंचल कार्यालय में, 4 से 5 मार्च को पद्मा स्थित पंचायत भवन परिसर में, 12 से 13 मार्च को सिधपकला पंचायत भवन में, 16 से 17 मार्च को खोजा पंचायत भवन में, 8 से 9 मार्च एवं 18 से 19 मार्च को एकहरी पंचायत के पुस्तकालय परिसर में, 12 से 13 मार्च को लक्ष्मीनियां पंचायत के प्राथमिक स्कूल परिसर में, थराही व गजहरा पंचायत के लिए हल्का कचहरी पथराही के परिसर में 25 फरवरी से 26 फरवरी तथा 17 मार्च से 18 मार्च को , डलोखर स्थित पंचायत भवन परिसर में 2 से 3 मार्च और 19 व 20 मार्च को, सिधपा स्थित हल्का कचहरी में 4 से 5 मार्च और 24 से 25 मार्च को, कुमरखत पूर्वी व पश्चिमी पंचायतों के लिए महुलिया स्थित सामुदायिक भवन परिसर में 4 से 5 मार्च तथा 12 से 13 मार्च को, पिपराही व बेलाही पंचायतों के लिए पंचायत सरकार भवन सहोड़वा में 2 से 3 मार्च व 17 से 18 मार्च को, गिधवास पंचायत सचिवालय में 8 से 9 मार्च एवं 24 से 25 मार्च को शिविर निर्धारित है।राजस्व वसूली को पंचायतवार लगेगा शिविर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ