प्रखंड के तेनुआही गांव में आयोजित टी - 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को टीसीसी तेनुआही की टीम व एके एलेवन जयनगर की टीम के बीच खेला गया। खेल की शुरूआत टीसीसी तेनुआही की टीम ने टॉस जीतकर की। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ऑवर में तेनुआही की टीम ने 231 रन बनाये। जबाव में बल्लेबाजी करते हुए एके एलेवन जयनगर की टीम 18 . 3 ऑवर में 211 रन बनाकर पूरी तरह सिमट गई। युवाओं की देखरेख में आयोजित इस मैच का आयोजन जन सहयोग से किया गया था।
मुखियापति मनोज कामत व पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर प्रसाद ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल में कोई बड़ा और छोटा नहीं होता, सबों का मान बराबर होता है। खेल से शारीरक व मानसिक विकास होता है। विजेता टीम को मुखियापति मनोज कामत व उपविजेता टीम को पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर प्रसाद द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। अरुण कुमार कामत, राम एकबालल मंडल द्वारा भी खेलाड़ी को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर ललित यादव, रंजीत कामत, राजकुमार कामत, रवींद्र साफी, बलराम कामत, रामएकवाल नीतीश कुमार यादव, कौशल कुमार, अमित कुमार, चंदेश्वर यादव, सुमित कुमार साह संतोष कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.