लदनियां प्रखंड के पथराही गांव स्थित रामजानकी मंदिर में समारोहपूर्वक गुरुवार को रामजानकारी की मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इस अवसर पर महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली। मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण बहुत पहले चेथरू महतो द्वारा किया गया था।
मंदिर का क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद जनसहयोग से पुनः इसका निर्माण किया गया। जीर्णोद्धार के बाद मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गई। चन्दा कलेक्शन कमेटी के सचिव उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मंदिर गिर जाने के बाद भगवान राम व मां जानकी की मूर्तियां मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रतीक्षा में सुरक्षित रख दी गयी थी।
मंदिर निर्माण के बाद वैदिक विधि विधान से इनका प्रतिष्ठापन संभव हो सका। मौके पर पूर्व मुखिया विष्णुदेव भंडारी, मुखिया बेचू नारायण सहनी, भाजपा नेता रंधीर खन्ना, राजकुमार सिंह, आनंद कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.