प्रतिनिधि गोपालपुर - डीएम सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार की दोपहर को गोपालपुर को गोपालपुर प्रखंड, अंचल व सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि अंचल कार्यालय में म्यूटेशन की प्रगति संतोषप्रद नहीं है. इसलिये अंचलाधिकारी को शोकाउज किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जाँच करवाई जायेगी. जिससे यह पता लगाया जायेगा कि किसकी लापरवाही के कारण म्यूटेशन कार्य लंबित होता है. इसमें जो भी कर्मी या अधिकारी दोषी पाये जायेंगे. उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डीएम ने बताया कि अंचल कार्यालय के कर्मी कैलाश कुमार समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये. जिस कारण उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर पशु चिकित्सा पदाधिकारी को पर्याप्त दवा का भंडारण करने का निर्देश दिया. बीमार पशु के इलाज के दौरान पशुपालक द्वारा स्लाइन का बोतल खडा होकर पकडे जाने पर उन्होंने कहा कि संतान में आया है.
बीडीओ प्रियंका को उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा से छोटा सा तालाब खुदवा कर उसका सौंदर्यीकरण कर बैठने हेतु बेंच वगैरह बनवाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में जल्द ही अधिकारियों व कर्मियों के आवास निर्माण का प्रस्ताव भेजा जायेगा.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.