मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड भाजपा का मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण खाजेडीह स्थित एक पब्लिक स्कूल के परिसर में रविवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत झा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रंधीर खन्ना, जिला महामंत्री ज्योतिनारायण मंडल आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत करने से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गणेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति व सभ्यता का अनुसरण करना चाहिए। हमारी संस्कृति नैतिकता व मानवता का पाठ पढाती है। हमें प्रेम व सामाजिक सदभाव कायम करने की प्रेरणा देती है। इसे संरक्षित रखने के लिए लोगों को जागृत करने की जरूरत है। पार्टी के संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। मौके पर दानीजी झा, हेमंत कुमार मिश्र, हरिनारायण यादव, मंगलबिहारी कामत, रामबहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, परिमल चौधरी, विकास कुमार चौधरी, सुरेंद्र मंडल, रामरतन यादव, किशोरी पासवान, रामनारायण मंडल, नागेंद्र प्रसाद साह, कृष्णदेव सिंह जगदेव सिंह समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.