मधुबनी से जिला संवाददाता आशीष / बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
हरलाखी के ऊंगांव में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस के द्वारा एक बैठक किया गया है.जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र दास ने किया.साथ ही संचालन मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार के द्वारा किया गया.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह बताया गया है कि हरलाखी प्रखंड के अन्तर्गत हो रहे बलात्कार एवं गोलीकांड दुर्भाग्यपूर्ण है.जिसका जिम्मेदार सता पक्ष के प्रतिनिधि है.इनकी माने तो प्रशासन भी कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि थाने में मात्र 10 से 12 स्टाफ हैं. जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र दास का कहना है कि जब हम ग्राम रक्षा दल सह पुलिस के द्वारा हर गांव, गली,मोहल्ले में रात्रि में गश्ती करते थे तब इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहे थे हम लोग.इनका कहना है जब प्रशासन से कदम से कदम मिलाकर ग्राम रक्षा दल के सभी सदस्य समाज की सेवा कर रहे थे तब तक सब कुछ ठीक था.लेकिन जब सरकार और प्रशासन ग्राम रक्षा दल सह पुलिस को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया है.तब से इस तरह माहौल बना हुआ है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.इन्हीं सारी समस्याओं को लेकर ग्राम रक्षा दल के सभी सदस्यों के द्वारा सरकार और प्रशासन को ग्राम रक्षा दल के सभी सदस्यों के प्रति अपनी बंद आखें खोलने की अपील किया.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पंचायती राज चुनाव में हर एक वार्ड से वार्ड सदस्य पद की चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर अपना जनप्रतिनिधि विधानपार्सद भेजेगी.मौके पर संतोष ठाकुर,मो. अतिकुल्लाई,रौशन मंडल,देवेन्द्र पासवान,ललित मंडल,सिकेंदर दास,जावेद एवं अन्य सदस्य मौजूद थे.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.