विधायक के घर के बाहर दरवाजे के सामने से हुई एक बाइक की चोरी...बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज


मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

बासोपट्टी खजौली विधान सभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद के आवास के दरवाजे के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई है.जिसको लेकर दीपक कुमार पासवान ने लिखित आवेदन देकर बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है.दिए गए आवेदन में बताया गया है कि दीपक कुमार पासवान विधायक अरुण शंकर प्रसाद के आवासीय कार्यालय पर कार्य करते हैं.हमेशा की तरह विगत 27 फरवरी को भी विधायक के घर के बाहर दरवाजे के सामने ही बाइक को पार्क कर अपने कार्यालय में चला गया.उसके बाद जब आवेदक विधायक के ही किसी कार्य से बाहर निकला तो उसने देखा कि बाइक दरवाजे के बाहर से गायब थी.जिसके तुरंत बाद विधायक के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रेकॉर्ड चेक किया गया तो देखा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति बाइक को लेकर चला गया.उसके बाद अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ