बक्सर के बाबर का दंगल पर कब्जा


 

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...

प्रखंड के पथराही गांव स्थित रामजानकी मंदिर में मूर्तियां प्रतिष्ठापन के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल बक्सर बिहार के बाबर ने पंजाब के शैतान, यूपी के विरजू व इलाहाबाद के रंजीत को हराकर दंगल पर अपना दबदबा कायम रखा। पंजाब के अली पहलवान ने ट्रेक्टर को आगे बढ़ने से रोक दिया। अपनी देह पर ट्रैक्टर चलवाकर लोगों को हैरत में डाला। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मौके पर कमेटी के सचिव उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद में पंजीकृत मंदिर नवनिर्माण समिति पथराही की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


 मौके पर पूर्व मुखिया विष्णुदेव भंडारी, मुखिया बेचू नारायण सहनी, राजकुमार सिंह, आनंद कुमार, वैद्यनाथ चौधरी, रामशोभित महतो, ब्रह्मानंद सिंह, उपेंद्र महतो, रघुनाथ चौधरी, सूर्यदेव सिंह, रूपनारायण यादव, प्रदीप सिंह, गोपाल साह, मनोज सहनी समेत सैकड़ों दर्शक थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ