शेखपुरा से सुनील कुमार के रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा नगर मंत्री सृष्टि सृजन के नेतृत्व में 2 वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को रविवार को शेखपुरा के श्यामा सरोवर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और नम आंखों से उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर एबीवीपी के कॉलेज अध्यक्ष चंदन कुमार,पंकज गुप्ता,विक्रम कुमार,दिलीप कुमार,रौशन कुमार, करण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं नगर मंत्री सृष्टि सृजन ने बताया कि पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले बहादुर शहीदों के सहादत को देश भुला नहीं सकता। वे सभी शहीद जवान असाधारण शख्सियत थे जिन्होंने हमारे देश की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.