शेखपुरा से सुनील कुमार के रिपोर्ट
सदर प्रखंड के पैन पैक्स के मतदाता सूची में कई फर्जी मतदाता का नाम सामने आया है। इस सम्बन्ध में पैक्स उम्मीदवार अजय कुमार ने जिलाधिकारी इनायत खान से इन सभी को मतदान से रोकने का आग्रह किया है। जबकि सोमवार को इस पैक्स चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।अजय कुमार ने आरोप लगाया कि निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए दूसरे पैक्स के एक दर्जन लोगो को मतदाता सूचि में गलत तरीके से नाम जोड़ दिया है। ये सभी नवीन कुमार के सम्बन्धी हैं उन्होंने आरोप लगाया कि गलत नाम वाले सभी हथियावां पैक्स के रसलपुर गाव के रहने वाले हैं। जबकि हथियावां पैक्स का चुनाव पिछले साल ही सम्पन्न हुआ थ। जहाँ इन लोगो ने मतदान भी किया था। अजय कुमार ने आगे यह भी आरोप लगाया कि रसलपुर श्याम किशोर सिंह, उर्मिला देवी, महेश कुमार, नवलेश कुमार, रमेश कुमार, गुडियां देवी, उषा देवी, रानी देवी, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, चन्दन कुमार और रिशु कुमारी का नाम हथियावां और पैन दोनों पैक्स में शामिल है। इन सभी मतदाता का पैन गाव से कुछ लेनादेना नहीं है। पैन के पंचायत या विधानसभा या लोकसभा मतदाता सूचि में इन सभी का नाम नहीं है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.