Header Ads Widget

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के चन्दे को अभियान शुरू



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के चन्दे को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक खाजेडीह स्थित राममंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता गणेश ठाकुर ने की। सर्वसम्मति से धन संचय अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। श्री ठाकुर ने कहा कि यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसके तहत देश भर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से की गई, जो आगामी 27 फरवरी तक चलेगा।

 इसे श्री राम मंदिर संग्रह निधि अभियान का नाम दिया गया है। उक्त अभियान कार्यक्रम में गणेश ठाकुर, राम बहादुर सिंह, सुरेंद्र मंडल, रामरतन यादव, राजदेव कामत, ललित कामत, प्रवीण, प्रदीप महतो, रामजीवन राम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।