अड़राहा में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मांग को ले प्रभात ने डीएम को सौंपा ज्ञापन



ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट :

शनिवार को फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड के सबसे अंतिम छोर में बसे अड़राहा पंचायत में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की मांग को लेकर समाजिक कार्यकर्त्ता प्रभात यादव ने डीएम प्रशांत कुमार सीएच को आवेदन देकर उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग किया। आवेदन में सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव ने कहा कि फारबिसगंज प्रखंड के सबसे अंतिम छोर में बसे अड़राहा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने के कारण यहाँ की लोगों को काफी दिक्कत होती है, पंचायत के लोग अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराने को विवश हैं। 

रात में लोगों के बीमार पड़ने पर ग्रामीण चिकित्सक के भरोसे इलाज कराना पड़ता है। बीते वर्ष में कई गर्भवती महिलाओं के साथ अप्रिय घटना नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने के कारण हुई है। उन्होने कहा कि यहां की भोली-भाली जनता झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज कराने के लिए आश्रित है। यहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन भी उपलब्ध है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने डीएम से अविलंब अड़राहा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग किया है। मौके पर मौजूद बीडीओ अमित आनंद, सीओ संजीव कुमार,समाजिक कार्यकर्त्ता प्रभात यादव, सामाजिक कार्यकर्त्ता 
कृष्ण कुमार यादव, बिकाश बिपलव, मंजेश कुमार यादव, रूपेश कुमार सहित मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ