बासोपट्टी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


मधुबनी बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वीरपुर कोठी टोल स्थित दिलीप पासवान के घर छापेमारी कर 36 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया था.हालाकि छापेमारी के दौरान गृहस्वामी भागने में सफल हो गए थे.लेकिन बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी जारी रखा गया था.उसके अगले ही दिन छापेमारी कर फरार गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि करवाई जारी रहेगा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ