शेखपुरा, सुनील कुमार की रिपोर्ट :
शेखोपुरसराय प्रखंड के एकमात्र महाविद्यालय नीमी पूर्व प्राचार्य प्रो रमेश सिन्हा के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद नए प्राचार्य के रूप में प्रो कृष्ण नंदन प्रसाद सिंह ने अपना पदभार संभाला । इस अवसर पर कॉलेज कार्यालय में कॉलेज के प्रोफेसर अशोक सिंह, जेपी शर्मा , अंबारी पंचायत के पूर्व मुखिया झंडू सिंह, प्रखंड के पूर्व प्रमुख सुनील सिंह, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार ,सुनील सिंह व अन्य कर्मचारी वहां मौजूद थे। इस अवसर पर कालेज के कुछ कर्मी ने कॉलेज के नए प्राचार्य के नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया। जिसमें कालेज के प्रोफेसर अशोक सिंह ने कहा कि यह गुपचुप और गलत तरीके से पूर्व प्राचार्य ने कृष्ण नंदन प्रसाद को प्रभार देने का काम किया जिसको लेकर कानून लड़ाई चालू है। इस अवसर पर कालेज के एनसीसी शिक्षक जेपी शर्मा ने भी नए प्राचार्य का विरोध किया एवं कुछ और शिक्षक भी इसके विरोध में अपना वक्तव्य दिया।
इसको लेकर जब पूर्व प्राचार्य रमेश सिन्हा से पूछने पर रमेश सिन्हा पूर्व प्राचार्य ने बताया कि यह कालेज में पुरानी राजनीतिक को लेकर नए प्राचार्य नियुक्ति को उलझाना चाह रहे हैं ।जबकि प्रबंध समिति के आदेश पर बिहार विद्यालय परीक्षा सेवा समिति के आदेश पर पहले विज्ञापन नियुक्ति का निकाला गया ।विज्ञापन निकालने के बाद इंटरव्यू लिया गया ।जिसमें में कालेज के 6 शिक्षक भाग लिया। नए प्राचार्य ने कहा कि कालेज के सभी सहकर्मी या तो शिक्षकों या शिक्षकेतर कर्मचारी हो हमसे सीनियर जूनियर सारे लोग को मिलाकर हम चलेंगे और हमारा काम कालेज के प्रति समर्पण का भाव होगा ।हालांकि अभी नया प्राचार्य की कुर्सी को लेकर विरोध हो रहा है ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.