फारबिसगंज के सिरसिया मध्य विद्यालय में विज्ञान के शिक्षक सदानंद मेहता का विदाई समारोह आयोजित



अररिया/फारबिसगंज से ज्ञान मिश्रा...

फारबिसगंज के सिरसिया मध्य विद्यालय में विज्ञान के शिक्षक सदानंद मेहता का विदाई समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप प्राथमिक शिक्षक संघ फारबिसगंज के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र विश्वास, सचिव रुस्तम अली आजाद, मंच संचालन शंभु नाथ निराला ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार साह कर रहे थे। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शिक्षक सदानंद मेहता को बुके देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामना संदेस दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मध्य विद्यालय सिरसिया केदारनाथ कर्ण, संकुल समन्वयक सचिदानंद समदर्शी, समिति सदस्य अबुल हसन, दिनकर यादव, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव बेचन मेहता, दीपक कुशवाहा, अंकित नयन,सोनू मेहता मनीष कुमार मेहता,विजय मेहता विंडिश्वरी मेहता , बेचन लाल मेहता सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ