थाना दिवस पर जमीनी मामले की हुई सुनवाई



लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

 थाना परिसर में सीओ निशीथ नंदन व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अंचल क्षेत्र के गजहरा, महुलिया, चिकनोटवा, महथा समेत अन्य जगहों से आये दोनों पक्षों के लोगों ने जमीनी विवाद से संबंधित मामले में कागजात के साथ अपने-अपने पक्ष रखे। सुनवाई के बाद दोनों पक्षों से मापी के लिए नाजिर रसीद कटवाने समेत कई निर्देश दिए गए। नये जमीनी विवाद को लेकर प्राप्त आवेदन पर अगले शनिवार को सुनवाई होगी। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी की गई है।

 पदाधिकारी द्वै ने जमीनी विवाद को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निष्पादन पर बल दिया। सीओ श्री नंदन के कहा कि थाना दिवस पर लोगों के बीच समझौता कराने का प्रयास इमानदारी से किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ