मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड के खाजेडीह स्थित जयकृष्ण झा प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय परिसर में बन रहे चहारदीवारी व कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण बुधवार को स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्यप्रमंडल 1, मधुबनी के अधीक्षण अभियंता विनोद बिहारी शर्मा, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी दरभंगा प्रमंडल दरभंगा संजीव कुमार व कार्यपालक अभियंता उदय शंकर सिंह ने किया।
सीमा विकास मद की राशि से चल रहे निर्माण कार्य को संतोषप्रद बताया। जांच के क्रम में उपस्थित जिला लोजपा उपाध्यक्ष विष्णुदेव भंडारी ने जब कुछ त्रुटियों पर सवाल उठाते हुए पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया तो पदाधिकारियों ने संवेदक को कई आवश्यक निर्देश भी दिये।
मौके पर एच एम वीणा कुमारी, चन्द्रदेव पासवान, रामबालक राय, शिवकुमार सिंह, लालू प्रसाद, संवेदक अनिल कुमार झा, अधिकलाल राम, शिवकुमार सिंह आदि थे।