मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के पद्मा गांव में रविवार को पूर्वमंत्री कृपानाथ पाठक ने असहायों के बीच कपकपाती ठंड में कम्बल बांटे। वितरण जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नवल किशोर झा के निवास पर किया गया। लाभान्वितों में दिव्यांग भी शामिल थे। श्री पाठक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। मौके पर युगल किशोर झा, पंसस रामचंद्र ठाकुर, मुखिया अजय साह, रंजीत कुमार झा, कमलेश कुमार झा, संजीव कुमार झा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर, वीरेन्द्र झा, प्रो. शम्भुनाथ झा, उग्रमोहन झा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्तिथ थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.