Header Ads Widget

कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनी गणतंत्र दिवस



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

बासोपट्टी सीमावर्ती क्षेत्र में काफी उत्साह के साथ कई जगहों पर बड़े ही धूमधाम से गणतंत्रता दिवस का महापर्व मनाया गया है.मौके पर बासोपट्टी प्रखंड के कई जगहों पर निर्धारित समय पर झंडोतोलन किया गया.प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,थाना पर थाना प्रभारी इंदल यादव,ईश्वर सचिदानंद प्लस टू उच्च विद्यालय पर प्रभारी जयराम चौधरी,कस्तूरबा विद्यालय पर संचालक अभिजीत कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ सीताराम महतो,राम जानकी कॉलेज पर सुशील झा,बासोपट्टी पश्चिमी पैक्स गोदाम पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय कुमार ठाकुर, अर घावा पंचायत भवन पर मुखिया संजू देवी,बासोपट्टी पूर्वी पंचायत भवन पर मुखिया जीवछ महतो ने झंडोतोलन किया.मौके पर बीडीओ मंजू कुमारी कणकण,प्रमुख उर्मिला देवी,थाना प्रभारी इंदल यादव,पीओ मनोज कुमार,बीएओ रतीश चन्द्र झा,पैक्स अध्यक्ष रामनरेश ठाकुर उर्फ चंदन ठाकुर,पूर्व प्रमुख बीरेंद्र झा,पंसस हितलाल सहनी,उप प्रमुख राजकिशोर राय,भाजपा जिला मंत्री संजय महतो सहित अन्य कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.वहीं बासोपट्टी थाना पर बासोपट्टी थाना प्रभारी इंदल यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया है.इसी तरह कई संस्थानों में झंडे की सलामी दिया गया.बासोपट्टी थाना पर सुरेश प्रसाद सिंह,राजतिलक पासवान,नन्द कुमार सिंह,किशोरी राम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थें.