मोबाइल समेत अन्य नेपाली सामानों के साथ धराया युवक


लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

भारत - नेपाल सीमा की पिलर संख्या 260 के समीप महुलिया कैम्प के एसएसबी जवानों ने नेपाली मोबाइल व अन्य सामानों के साथ एक नेपाली युवक को दबोचा। वह बाइक से सामान ला रहा था। जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक तेजराम व मुख्य आरक्षी उपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर वह नेपाल से आ रहा था। 

कार्रवाई शनिवार की देर रात की गई। सीमा पर तैनात जवान घात लगाए बैठे थे। सीमा पार आते ही जवानों ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम नेपाल के नवटोली औरही निवासी राम उदगार यादव बताया है। जब्ती समेत उसे कस्टम को सुपूर्द कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ