सरकार के आदेशानुसार सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है। लक्ष्मीनियां पंतायत में सरकारी जमीन के अभाव में लक्ष्मण मंडल, धनवीर दास, मोहन गुप्ता, जगदीश दास व जयप्रकाश मंडल ने अपनी निजी जमीन देकर तत्कालीन सीओ अजीत लाल दास के पास राज्यपाल के नाम एग्रीमेंट बनाया।
सीओ ने एग्रीमेंट के आधार पर पंचायत सरकार भवन निर्माण का आदेश जिलाधिकारी से मांगा था। डेढ़ वर्ष बाद भी डीएम से आदेश प्राप्त नहींं हो सका है। विधायक मीणा कुमारी ने लोगों के आग्रह पर वर्तमान सीओ नीशीथ नंदन को बुलाकर इस संबंध में पूछा। सीओ श्री नंदन ने कहा कि निजी जमीन पर निर्माण के लिए डीएम मधुबनी के आदेश की प्रतीक्षा है। मौके पर प्रो. रामप्रसाद सिंह, रमण कुमार, प्रदीप राय, सत्यनारायण कामत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.