फारबिसगंज हवाई अड्डा में खेले जा रहे अमन_सिंह_राजपूत_कप पर पप्पू इलेवन दरभंगा का कब्जा।


ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट :

फाइनल मुकाबला एमएससीसी अमन इलेवन फारबिसगंज और पप्पू इलेवन दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें टाॅस जीतकर अमन इलेवन के कप्तान भास्कर सिंह ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और गलत साबित हुआ ।
दरभंगा ने निर्धारित 20 ओवर में प्रदीप के 18 गेंदों पे शानदार 70 रनों जिसमें 11 छक्के शामिल थे और 279 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में अमन इलेवन लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 205 पर सिमट गई जिसमें राजेश सिंह ने 80 रन बनाया।
मेन ऑफ द मैच प्रदीप को दिया गया।

इस टूर्नामेंट के:-
बेस्ट बॉलर मुलायम 
बेस्ट बेस्टमैन राजेश सिंह
बेस्ट फिल्डर प्रेम सिंह
बेस्ट विकेट कीपर रिंकू सिंह
बेस्ट प्लयेर अप्पू सरकार रहे 
और सभी को नगद राशि को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
मौके पर अमन सिंह राजपूत के पूरे परिवार मौजूद थे और उनके माता पिता के द्वारा विजेता को 81000 नगद राशि और ट्राफी दिया गया।
उपविजेता को 51000 नगद राशि तथा बेस्ट प्लयेर को 31000 नगद राशि के साथ ट्राफी दिया गया।

इस टूर्नामेंट में सभी सहयोगी कार्यकर्ता को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
मौके पर स्थानीय विधायक मंचन केशरी, विमल सिंह, संजीव सिंह, संतोष भगत, हरीश अग्रवाल, पवन सिंह, चुन्ना सिंह, अनुराग सिंह, दिलीप सिंह आदि लोगों की पूरे मैच में मौजूदगी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ