चार साल पहले ट्रक चालक को बंधक बना कर लाखों रुपए का दाल सहित ट्रक लूट के मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप साव को चेवाडा थाना पुलिस ने पूर्वी चमपारण जिला के रक्सौल में छापामारी कर गिरफ्तार करने ने सफलता पाई । छापामार टीम का नेतृत्व खुद थाना अध्यक्ष सह अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया ।
रक्सौल से यहां लाए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि वर्ष 2016 में पटना जिला के फतुहा से दाल भरा ट्रक पश्चिम बंगाल को भेजा जा रहा था। तभी शेखपुरा - चेवाडा पथ पर चकांद्रा मोड के समीप हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक के चालक को बंधक बनाकर लाखों के दाल सहित ट्रक को लूट लिया।
इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर मामले के मुख्य आरोपी और रक्सौल निवासी किशोरी साव के पुत्र प्रदीप साव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि लूट के दाल की खरीद भी इसी ने की थी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.