सहायिका के आश्रित को मिला चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान राशि


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

जिले के चेवाडा प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -28 उत्तरी भाग में सहायिका पद पर रही सुशीला कुमारी की असामयिक मौत के उपरांत आश्रित को चार लाख रुपए की चेक राशि अनुग्रह अनुदान के रूप में दी गई। 

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तृप्ति सिन्हा ने मृतका के पति रामखेलावन साव को अपने हाथों से चेक राशि उपलब्ध कराई। मालूम हो कि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका या सहायिका की मौत 65 वर्ष आयु के अंदर हो जाने पर सरकार द्वारा मृतका के आश्रित को चार लाख रुपए का अनुदान राशि देने का प्रावधान है।

पिछले दिनों सहायिका सुशीला कुमारी की असामयिक मौत हो जाने पर उनके पति को लाभ राशि उपलब्ध कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ