शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशोखर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में नीरज बिंद और उसके पिता सुरेन्द्र बिंद बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाडा में भर्ती कराया गया।
घायल नीरज बिंद की पत्नी सीमा देवी की लिखित शिकायत पर स्थानीय चेवाडा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमे गांव के ही बेचन बिंद , कुंदन बिंद तथा नितराज बिंद को नामजद अभियुक्त बनाया गया।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले के एक आरोपी बेचन बिंद को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो अन्य अभियुक्त निकल भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.