मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट:
बासोपट्टी गुदड़ी बाजार में विगत 18 दिसंबर शुक्रवार को रात में स्वर्ण व्यवसाई के साथ हुई घटना में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
बताते चलें कि इस मामले में 5 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.बासोपट्टी बाजार में दुल्हन ज्वेलर्स के मालिक मुकेश कुमार साह के साथ जो घटना घटी उसको लेे एएसपी शौर्य सुमन के नेतृत्व में देवधा थाना प्रभारी,बासोपट्टी थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर रहे थे.
उसके बाद शनिवार को बासोपट्टी थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है.आरोपी की पहचान कलना गांव निवासी कृष्णा कुमार साह के रूप में किया गया है. बताते चलें कि इस मामले में टोटल 6 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.गंभीर रूप से जख्मी व्यवसाई मुकेश कुमार साह इलाजरत है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.