विभागीय पदाधिकारी के मनमानी के कारण शिक्षक एरियर समेत वेतन से अभी तक वंचित: संजीव कामत।
मधुबनी से आशीष झा की रिपोर्ट।
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शनिवार को बकाया वेतन एवं डीपीई के एरियर का भुगतान करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत की अध्यक्षता में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के स्थानीय डीपीओ स्थापना कार्यालय के समक्ष आक्रोश पुर्न प्रदर्शन किया प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने कहा कि जिले में पर्याप्त आवंटन रहने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के द्वारा मनमानी पूर्वक बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है उन्होंने वेतन भुगतान में स्थिरता बरतने वाले सभी दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने कहा कि लगभग 2 वर्षों से डीपीओ स्थापना कार्यालय में जिले के 18 प्रखंडों के डीपीई एरियर का विपत्र जमा है परंतु मनमानी पूर्वक डीपीई एरिया एवं प्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है कोषा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए भी आंदोलन करना पड़े इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा लगभग 2 वर्षों से शिक्षक लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं और विभागीय अधिकारी झूठी आश्वासन दे रहे हैं परंतु अब कोरे आश्वासन से काम नहीं चलेगा अभिलंब सभी प्रकार के बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें अन्यथा आंदोलन को और तिर्व किया जाएगा लीलाधर पासवान ने कहां की अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा मुक्त करने के विभागीय आदेश पर रोक लगाने की मांग की बैठक सुरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद नूर आलम ,राकेश चौधरी, शौकत अली , मुजीबुर्रहमान , मोहम्मद सुलेमान ,मोहम्मद कलीम, राजदेव यादव ,संतोष राम, मोहम्मद ताहिर ,हीरा पासवान, कासिम नूरी, मदन समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद थे
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.