भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के तत्वधान में बिहार सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का पुतला दहन सह आक्रोश सभा का आयोजन अंबेडकर चौक आरा के पास किया गया

 


आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...

भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के तत्वधान में बिहार सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का पुतला दहन सहन आक्रोश सभा का आयोजन अंबेडकर चौक आरा के पास किया गया आक्रोश सभा का पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद राय अधिवक्ता कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों एवं काले कृषि कानूनों को वापस लेने की माँग के सर्मथन में आंदोलन कर रहे 41 किसानों के शहादत को अपमानजनक गाली के रुप में कृषिमंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दलाल कहा जाना बिहार सरकार के मंत्रीके रूप में दिया गया बयान शर्मनाक एवं अशोभनीय है, कांग्रेस भाजपा के कथनी करनी का पर्दाफाश करेगी,आक्रोशसभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के सचिव शिव शंकर चौबे, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रोफेसर राजेन्द्र ओझा भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्ण कांत तिवारी,बिहर कांग्रेस के नेता शुभ्रनारायण दुबे ,रतन धमालिया,भोजपुर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता देवकुमार सिह गोपालजी त्रिपाठी, ने कहा कि अमरेंद्र प्रताप सिह ने किसानों को दलाल कह कर अन्नदाताओं को अपमानित किया है,अन्नदाता देश का पेट भर रहे है दिल्ली में अपनी माँग को लेकर शहादत दे रहे है,भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी की अगुआई में अडानी अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए तीनों कृषि कानूनों को लागू किया है जिससे किसानों की दशा और दयनीय होती जा रही है अडानी अंबानी की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है कांग्रेस और नेताओं की लड़ाई का पुरजोर समर्थन करेगी कृषि मंत्री अमरेंद्र सिंह द्वारा किसानों को अपमानित करने पर तीव्र भर्त्सना करती है निंदा करती है या किसी मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह की इस्तीफा की मांग करती है, आक्रोश सभा की अध्यक्षता भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी एवं संचालन भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के संयोजक श्याम सुंदर पांडे उर्फ बिजली बाबा ने किया धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय ने किया ,पुतला दहन का आक्रोश सभा को संबोधित करने वालों में आशुतोष ओझा अध्यक्षीय प्रखंड किसान कांग्रेस अफजल हुसैन चांद महासचिव भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी रघुराज ओझा बेलाल अहमद,सत्य प्रकाश राय, मदन मोहन तिवारी जितेन्द्र शर्मा,अशोक राम जिला पार्षद,प्रोफेसर राजकुमार दास बबन पांडेय,सत्यनारायण प्रसाद सिन्हा, राजगोपालन तिवारी , वीरेंद्र तिवारी धर्मदेव यादव, ओम प्रकाश राय ,मोहन दुबे, बलिराम सिंह संयोजक प्रखंड किसान कांग्रेस शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ