आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...
*24 दिसम्बर 2005 नियोजित शिक्षकों के लिए काला दिन*
*स्वतंत्रता आंदोलन की तरह है शिक्षकों का संघर्ष दिवस:-मंटु*
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ,भोजपुर इकाई द्वारा रमना मैदान,आरा में संघर्ष के 15 वीं वर्षगांठ पर संघर्ष सह संकल्प दिवस का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु एवं संचालन प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया!संघर्ष दिवस को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि 24 दिसम्बर 2005 नियोजित शिक्षकों के लिए काला दिन था!उस दिन अहिंसात्मक तरिके से पटना में आन्दोलन कर रहे शिक्षा मित्रों पर सुशासन की ढोंगी सरकार के द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया!सैकड़ो शिक्षक-शिक्षिकाओं के हाथ-पैर टुट गए!सुबे के दर्जनों शिक्षकों पर आज भी आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं!उस संघर्ष के बदौलत ही 11 माह का नियोजन,शिक्षा मित्र के कलंक से मुक्ति एवं 1500 रुपये मासिक मानदेय से छुटकारा मिली!हमारे आन्दोलन की धार से घबराकर सरकार ने 60 वर्ष की नौकरी,4000 रुपये का मासिक मानदेय एवं पंचायत शिक्षक,प्रखण्ड शिक्षक एवं नगर शिक्षक का नया नाम दिया!आज भी उस दिन को याद करने पर शरीर में खुन का संचार बढ जाता है!मंटु ने बताया कि संघर्ष के 15 वीं वर्षगांठ पर शिक्षकों ने संकल्प लिया कि शिक्षकों के किसी भी समस्या को मिलजुल कर संघर्ष के बदौलत समाप्त कराने का भरसक प्रयास करेंगे!यह संघर्ष नौकरी प्रयन्त ईमानदारी से जारी रहेगा!सरकार हमेशा शिक्षकों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखती है!शिक्षा से ही समाज निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होता है!लेकिन सरकार शिक्षकों को आर्थिक,सामाजिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित कर नया बिहार बनाने का सपना देख रही है,जो कत्ई संभव नही है!प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष ध्रमेन्द्र प्रसाद,मीडिया प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय,उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान,नन्द किशोर सिंह,इन्दु श्रीवास्तव,सदाकत हुसैन,शंकर कुमार,जिला सचिव दुर्गेश कुमार सिंह,उपेन्द्र कुमार सिंह एवं महेश रजक ने कहा कि संघ के निरंतर संघर्ष के बदौलत ही 60 वर्ष की नौकरी,45 प्रतिशत से का मामला,महिला शिक्षिकाओं का मातृत्व काश एवं विशेषावकाश की जीत तय हुई है!यह संघर्ष जारी रहेगी!इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु,प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष ध्रमेन्द्र प्रसाद,मीडिया प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय,उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान,सदाकत हुसैन,नन्द किशोर सिंह,शंकर कुमार,संजय कुमार,इन्दु श्रीवास्तव,सचिव दुर्गेश कुमार सिंह,उपेन्द्र कुमार सिंह,महेश रजक,प्रखण्ड अध्यक्ष क्रमशः किंग अभिषेक क्षत्रप,निर्भय कुमार सिंह,शैलेंद्र कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह,विजय सिंह,लालबाबु यादव,सचिव महिपाल सिंह,जयप्रकाश ठाकुर,मोहम्मद आफताब अहमद,जितेंद्र भगत, हरेन्द्र कुमार,जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह,हरेन्द्र कुमार सिंह, राजेश कुमार रंजन,शशिभूषण पाल,मुन्ना सिंह, अनुपम सिंह चौहान,मृत्युंजय चौधरी, राजेश कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, अशोक यादव, विनोद कुमार राम,शशिशेखर सिंह, शैलेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.