मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
थाना क्षेत्र के सनपतहा गांव निवासी शिक्षक सुरेन्द्र सिंह का निधन बुधवार की सुबह दिल्ली स्थित मैक्स होस्पिटल में हो गया। 57 वर्षीय श्री सिंह कोविड -19 संक्रमित थे। वे दिल्ली के एक हाई स्कूल में शिक्षक थे। उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में स्थानीय जदयू विधायक मीणा कुमारी, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, उपेन्द्र सहनी, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, देवेन्द्र सिंह, प्रो. राजकुमार साह, प्रो. रामनारायण सिंह, शिवकुमार सिंह, भरोसी सिंह, प्रयाग सिंह, रामखेलावन सिंह, महेश सिंह, रामसुफर सिंह, विजय राय, डॉ. रामेश्वर सिंह, कीर्तन सिंह, प्रदीप राय, प्रमुख प्रमिला देवी, हरिनारायण सहनी, राम एकबाल यादव, विजय साह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गणेश ठाकुर, विजय राम, रामनारायण पंडित समेत सैकडों लोग शामिल हैं। लोगों ने कहा कि वे शांतप्रिय व मृदुभाषी व्यक्तित्व के थे।