काला कानून के खिलाफ किया पुतला दहन

शेखपुरा से सुनील कुमार कि रिपोर्ट

मंगलवार को किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ राष्ट्र व्यापी भारत बंद को रालोसपा ने समर्थन किया है। शेखपुरा में रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन कर भारत बंद में सक्रिय भागीदारी की। 

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जबकि सरकार से किसान विरोधी विल अविलंब वापस लेने की मांग की। 

इस कार्यक्रम में रालोसपा के प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया, प्रदेश सचिव प्रमोद यादव, नगर अध्यक्ष राजीव पटेल, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामप्रसाद दास, जहेन्द्र महतो, राजेन्द्र महतो, विकास यादव, विद्यासागर चन्द्रवंशी, संजय महतो, सरयुग महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ