Header Ads Widget

पटना में किसान बिल के विरोध में विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन ट्रेन यातायात सेवा हुई प्रभावित।

 

न्यूज डेस्क। पटना के साथ-साथ आज पूरे बिहार में बिहार बंद का असर देखा गया ।विभिन्न विपक्षी दलों के अलावा अन्य संगठनों ने भी आज भारत बंद का समर्थन के साथ-साथ जगह-जगह प्रदर्शन किया।

 कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा भी आज पटना के डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शित करते दिखे। इनके इलावा राजद, जाप, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव के पटना में ना होने के कारण उनके कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौराहा का घेराव किया और किसान विरोधी बिल के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी आपके समर्थकों के साथ डाकबंगला चौराहा पर किसान कानून वापस लेने का नारा लगाया।

वार्ड नंबर 40 के वार्ड पार्षद एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सह प्रदेश समन्वयक रिसर्च सेल BPCC के अध्यक्ष असफर अहमद ने भी अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर ऐतिहासिक कारगिल चौक पहुंचे। उन्होंने कहा किसी भी हाल में यह कानून हमें मंजूर नहीं है सरकार को इसे वापस लेना ही होगा।

हम पार्टी की प्रवक्ता गुल्फिशा यूसुफ एवं अंजुम बारी ने भी इस कानून के खिलाफ अपनी राय रखी ।उन्होंने भी इस कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।