कोविड वैक्सीन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

बरबीघा के रेफरल अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की दूसरी बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रारम्भ की गई।

 इस बैठक में अंचलाधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र कुमार सिंहा, प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ0 फैसल अरसद के साथ सी0डी0पी0ओ0 सह डी0पी0ओ0 इंचार्ज तृप्ति सिन्हा, बी0सी0एम0 इंदु कुमारी,जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार केशरी, शिक्षा विभाग से बी0आर0पी0 बिनोद कुमार, सुपरवाइजर शाइमी तबसूम्म रिंकी कुमारी, नगर परिषद से अनिल कुमार अनल पिरामल स्वास्थ्य से नीरज कुमार, डब्ल्यू0एच0ओ0 के मॉनिटर प्रशान्त कुमार, केयर के अमन कुमार उपस्थित थे। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया की अभी स्वास्थ्य विभाग एवं आई0सी0डी0एस0 से सम्बंधित कर्मियों का सूची वेबसाइट पर अपलोड करवा दिया गया है एवं वैक्सीन रखने की जगह कोल्ड चैन को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।

इसके साथ ही साथ ए0एन0एम0 एवं आशा को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि वैक्सीन से सम्बंधित तैयारी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है सभी को टीम भावना से कार्य करते हुए इससे सम्बंधित तैयारी करना है ताकि किसी भी प्रकार की कोई कमी सामने नहीं आये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ