रविवार के दिन जयरामपुर थाना पुलिस ने उखदी गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में गत तीन माह से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया ।
उन्होंने बताया कि गत सितम्बर माह में बदमाशों ने भूमि विवाद को लेकर अशोक सहित सहित चार लोगों के उपर हमला बोलकर बुरी तरह घायल कर दिया था। घटना के सम्बन्ध में घायल अशोक यादव की शिकायत पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
जिसमे गांव के ही दिलीप यादव और चन्दन यादव सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले के इन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जबकि अन्य फरार चल रहे छह लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.