लगडी स्थित एसएसबी कैम्प के जवानों ने सोमवार की सुबह 330 बोतल शराब के साथ दो युवकों को दबोचा। जब्ती के साथ इन्हें थाने को सौंपा गया।
थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बीओपी इंचार्ज उपनिरीक्षक रौशन कुमार के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।
आवेदन के अनुसार सोमवार की सुबह सीमा पीलर संख्या 263 के पास इन्हें दबोचा गया। माथे पर बोरी लेकर दोनों सीमा पार भारत में प्रवेश कर रहे थे। जवानों को देख भागने की कोशिश की। जवानों ने दोनों को खदेड़ कर दबोच लिया।
इन लोगों ने अपना नाम सिरहा जिले के लगडी गांव निवासी मनीष कुमार यादव एवं मिथिलेश कुमार यादव बताया है।330 बोतल नेपाली शराब के साथ धराये दो धंधेबाज

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.