मनरेगा की योजनाएं किसानों के हित में : पीओ अरशद जमाल


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा कार्यालय पहुंचे दर्जन भर किसानों को सम्बोधित करते हुए पीओ अरशद जमाल ने कहा कि मनरेगा की कई योजनाएं किसानों की समृद्धि के लिए लायी गई है। किसानों को इससे लाभ उठाना चाहिए।


     उन्होंने कहा कि किसान मनरेगा के पैसे से अपनी जमीन में पशु शेड, पौधरोपण व पोल्ट्री शेड का निर्माण करा सकते है। इसके लिए मात्र आवेदन करने की जरूरत है। रोजगार सेवकों द्वारा किसानों को इस लाभ के लिए जागरूक किया जा रहा है।
         
      उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार संबंधित योजना की राशि किसानों को सहायतार्थ दी जा रही है। किसान इसका लाभ उठाकर अपनी अर्थवत्ता को बल प्रदान कर सकते हैं। मौके पर महावीर कामत, आदित्य कुमार, चन्द्रशेखर यादव समेत दर्जन भर किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ