बेहतर शिक्षा से होता है नैतिकता का विकास : गया प्रसाद


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड स्थित देवनारायण भुवनेश्वरी इन्टर कॉलेज तेनुआही में निर्मित शिक्षक व प्राचार्य प्रकोष्ठ का उद्घाटन सोमवार को प्रबंध व शासीनिकाय के अध्यक्ष बिहार विधानसभा के पूर्व अवर सचिव गया प्रसाद यादव ने समारोहपूर्वक किया। इसका निर्माण कॉलेज विकास कोष से कराया गया है। अपने उद्घाटन भाषण में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है।


बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थाओं में समुचित संसाधनों का होना अधिक महत्व रखता है। बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से नैतिक मूल्य का विकास होता है। आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में इसकी अपेक्षा है। कॉलेज कर्मियों ने पाग व दोपटा से उनका भव्य स्वागत किया। कर्मियों ने उनकी कार्य दक्षता की सराहना की। मौके पर प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार, प्रो. शोभाकांत राय, प्रो. सोमेश्वर यादव, प्रो. अरुण कुमार घोष, प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव, प्रो. रामकुमार यादव, वेदानंद यादव, महेन्द्र यादव, अनिलकुमार यादव समेत दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ