शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
नगर परिषद द्वारा छठ घाट के निर्माण और साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। इसी महीने 20 तारीख को महान आस्था के त्यौहार छठ का आयोजन किया जायेगा। आमतौर पर यह तैयारी छठ के निकट आने और दीपावली के समाप्ति के बाद शुरू की जाती थी।
लेकिन इस साल नगर परिषद ने यह काम अभी से शुरू कर दिया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि नगर परिषद द्वारा नगर क्षेत्र के रतोयिया नदी घाट पर यह कार्य शुरू किया है. नगर परिषद के कर्मी यहाँ घाट के आसपास जमे घास और कचरे को दूर करने में जुट गया है।
नगर परिषद द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि यहाँ छठ व्रतियो के हर एक सुविधा का ख्याल रखा जायेगा। उनके लिए साफ सफाई के साथ साथ रौशनी और उचित स्तर तक पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। छठ घाट के निर्माण में नगर परिषद द्वारा कई स्वयं सेवी संस्था की भी मदद लेगा।
रतोयिया छठ घाट के अलावा नगर क्षेत्र के अन्य छठ घाटो पर भी व्रतियो के लिए सभी प्रकार की सुविधा को लेकर नगर परिषद ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। बताया गया है कि इस साल मानसून के अंतिम दिनों में अच्छी बारीश के बाद विभिन्न जल स्रोतों में अर्घ्य देने के लिए प्रयाप्त पानी उपलब्ध है। छठ के दौरान सबसे ज्यादा जोर सफाई और रौशनी पर दिया जाना है. सभी तैयारी छठ के आयोजन के पूर्व ही कर लिए जाने का दावा किया गया।