रंगोली प्रतियोगिता आयोजित




 शेखपरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी शेखपुरा इनायत खान के निर्देश के आलोक में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।शेखपुरा, बरबीघा और चेवारा प्रखंड के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रंगोली का निर्माण किये।

 जिलाधिकारी शेखपुरा के निर्देश के आलोक में श्री सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता ,अनुमंडल अधिकारी निशांत ,डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन वीर कुंवर सिंह आदि के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शेखपुरा, द्वितीय स्थान बरबीघा एवं तृतीय स्थान चेवाड़ा प्रखंड को मिला।

 इस अवसर पर अपर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का प्रयास अत्यंत ही उल्लेखनीय हैं ,सभी का प्रयास बहुत अच्छा रहा है ।इससे मतदाताओं को जागरूक करने में काफी सफलता मिलेगी और सब को धन्यवाद दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ