शेखपुरा से सुनिल कुमार की रिपोर्ट :
शनिवार को निकटवर्ती बकिया सुरारी गांव के बघार में एक लोमड़ी ने हमला कर एक 55 वर्षीय किसान इंद्रदेव महतो को बुरी तरह घायल कर दिया। घायल किसान सिद्धेश्वर महतो का पुत्र बताया गया है।
सूत्रों ने बताया कि किसान बघार में अकेले मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। वे खेत के मेढ़ पर घास काट ही रहे थे कि एक लोमड़ी उनके ऊपर हमला बोल दिया। घटना के दौरान लोमड़ी ने उनके शरीर के कई भागों को दांत और पंजों से घायल कर दिया।
गम्भीरावस्था में किसान को इलाज हेतु ग्रामीणों ने स्थानीय एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.