Header Ads Widget

सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर शोक संवेदना



 मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट :-

मधुबनी जिले के कुकरूपट्टी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व किसान जागेश्वर यादव का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण मंगलवार को पूर्वाह्न हो गया। वे 73 वर्ष के थे। भातृ प्रेम को आज के परिवेश में भी निभाने के लिए वे चर्चित थे। बड़े भाई कामेश्वर यादव का नाम लेकर सोना उनके जीवन का अंग था। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र रवीन्द्र कुमार ने दी। 

उनके निधन पर लोगों ने शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, इन्दल यादव, अशोक यादव, विशाल कुमार, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, अधिकारी यादव, महेन्द्र यादव, शिवेश्वर यादव, राजेश्वर यादव, वीरेन्द्र यादव, राजू यादव, चन्देश्वर यादव, रामहित यादव, राजकुमार यादव, तीर्थनारायण यादव, विनोद यादव आदि शामिल हैं। वे अपने पीछे एक पुत्र, एक पौत्र एवं नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की चिर शांति की कामना ईश्वर से की है।