मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को पुलिस ने प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने की दिशा में जायजा लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन करते हुए केंद्र पर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला से प्राप्त निर्देश पर थाना क्षेत्र के सभी 179 मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया है।जीसमें मतदान बूथों में रैंप है या नहीं, महिला व पुरूषों के लिए सेपरेट शौचालय की सुविधा, कमरे में प्रवेश व निकासी का रास्ता, मतदान केंद्र के मुख्यमार्ग की वस्तु स्थिति आदि को देखा गया। सत्यापन के पश्चात संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने विद्यालय का शौचालय, साफ सफाई, पानी की व्यवस्था, बिजली की जांच की। मौके पर थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस कर्मीं मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.