शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट:
सोमवार के दिन जिले के करंडे थाना अंतर्गत छाठियारा गाव में भूमि विवाद में जमकर लाठी-डंडा चला। इस मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगो के घायल होने का समाचार है। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पतल में भर्ती कराया गया।
जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। पुलिस प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि मारपीट की घटना में जहाँगीर यादब, उसकी पत्नी रूबी देवी, राजेश यादव, संतोष यादव, मुकेश कुमार, प्यारे यादव और दूसरे पक्ष के कारू यादव, विकास यादव आदि घायल हो गए।घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव बरक़रार है।इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.