लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड में विधानसभा चुनाव कराने की दिशा में मतदान कर्मी व पदाधिकारियों को ईवीएम से वीवीपैड को जोड़ने तथा संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षकों को संकुलवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महथा संकुल की शिक्षिकाओं को लदनियां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक प्रेमनाथ गोसाईं व अमलेश कुमार रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण की शुरुआत बीडीओ व बीईओ व्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर की देखरख में की गई। मौके पर संबंधित सभी शिक्षिकाएं थीं। पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्य के लिए ट्रेनरों की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.