मधुबनी  - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट: अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष प्रमिला पूर्वे बनी  सलाहकार 
अनुमण्डल  कार्यालय परिसर स्थित ई कृषि भवन के सभाकक्ष  में अखिल भारतीय आंगनवाड़ी  कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा जयनगर की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमिला पूर्वे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। संघ की जिलाध्यक्ष प्रमिला पूर्वे की निगरानी में संघ के जयनगर शाखा का चुनाव करते हुए खाता खोलने , नया सदस्यता समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए कई अहम निर्णय लिये  गये।
 संघ की बैठक और चुनाव में सर्वसम्मति से जयनगर  शाखा का प्रखण्ड  रजौली पंचायत के सेविका रम्मी देवी को अध्यक्ष  ,  सेलरा पंचायत की सेविका  रेखा देवी एवं देवधा मध्य  पंचयात  की सेविका  रेहाना खातून को उपाध्यक्ष,  बेलही पश्चिम पंचयात की सेविका  सीता देवी को सचिव , बेलही पूर्वी पंचयात की सेविका तारा कुमारी को उप सचिव एवं बेलही दक्षिणी पंचयात की सेविका रागिनी कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वही 21 सेविकाओं को संघ के कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया।
 संघ की जिलाध्यक्ष प्रमिला पूर्वे  को प्रखंड कमिटी जयनगर का सलाहकार बनाया गया। बैठक को जिलाध्यक्ष  ने संबोधित करते हुए कहा कि नये पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए एक जुट होकर सदस्यता अभियान चलाकर नये सदस्यों का नाम संघ में जोड़ने का आह्वान किया।
 संघ एकजुटता के साथ कार्य करेगी और संघ के माध्यम से समस्याओं और मांगो को रखा जायेगा।अखिल भारतीय आंगनवाड़ी  कर्मचारी संघ द्वारा प्रथम चरण में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आंगनवाड़ी केंद्रों को नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक विद्यालयों से जोड़ने की मांग कि जायेगी मांगे नहीं पूरी किये जाने पर संघ न्यायालय का शरण लेगी।   बैठक में उषा देवी, नजमा खातून, पूनम कुमारी,  मंजू सिंह, विभा देवी, बबिता कुमारी,  ममता देवी, अनिता देवी, गीता कुमारी, सुशीला देवी समेत कई सेविकाओं ने भाग लिया।

 
 
 
 
 
 
 
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.