मधुबनी - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट । जयनगर खजौली स्थानीय राजद विधायक सीताराम यादव ने जयनगर प्रखंड के देवधा पंचायत में एनएच 104 नोनिया चौक से पोखरी मुहल्ला तक ग्रामीण सड़क का किया शिलान्यास ।
सड़क का निर्माण ससमय पर पूरा कर लिए जाने की बात संवेदक से उक्त मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। इस सड़क की कनेक्टिविटी मुख्य सड़क से होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इस कार्यक्रम के मौके पर देवधा मद के मुखिया असलम अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.