मधुबनी - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट । जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन दरभंगा शाखा के बैनर तले यूनियन के सदस्यों की एक आवश्यक गेट की बैठक आयोजित की गई।यूनियन के शाखा मंत्री सत्यप्रकाश के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिये गये। बैठक में दरभंगा शाखा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश के द्वारा कर्मियों के समस्याओं को सुना गया एवं निदान कि सार्थक पहल की गई।
बैठक में भारत सरकार के मजदूर विरोधी नीति, रेलवे के निजीकरण एवं एन पी एस के मुद्दों पर परिचर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि यदि भारत सरकार निजीकरण वापस नहीं लेती है, तो एकजुट होकर हड़ताल करने का भी काम करेंगे।शाखा मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे सबसे बड़ी संस्था होने के साथ ही देश के युवा बेरोजगार को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने का अवसर प्रदान करती है और जनहित में रेल का परिचालन करती है, परन्तु निजी हाथों में चले जाने से युक्त सभी सुविधाएं बंद हो जाएगी और बेरोजगारी भी बढ़ सकती हैं।
हम सभी कर्मी एक जुट होकर भारतीय रेल को किसी भी हालत में अडानी, अंबानी का रेल नहीं होने दिया जायेगा। बैठक में संगठन मंत्री ए एल खान, दिलीप कुमार यादव, स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मालिक, स्टेशन मास्टर मंगल यादव, राजकिशोर यादव, संजय कुमार, राजीव कुमार सिंह, उपेन्द्र झा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रजनीश कुमार, भुनेश्वर प्रसाद यादव,हरीश सिंह,सुरेश कुमार राय,शिवम् कुमार झा समेत अन्य कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने अपने विचारों को रखा। बैठक के पश्चात कर्मियों के द्वारा स्टेशन परिसर में हाथों में संगठन का बैनर और झंडा लेकर सरकर

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.